मुझे अचानक स्किन एलर्जी क्यों हो रही है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:45

स्किन एलर्जी खासकर तब होती है, जब कोई इरिटेंट या फिर एलर्जी आपकी त्वचा के संपर्क में आती है और आपका इम्यून सिस्टम उन्हें रोकने के लिए एंटीबॉडी रिलीज करती है। कई बार यह एलर्जी सामान्य तो कभी गंभीर हो सकती है।

त्वचा पर होने वाली यह एलर्जी किसी भी चीज से हो सकती है, जैसे धूप, धूल, प्रदूषण या फिर कास्मेटिक उत्पाद आदि। मेडिकल की भाषा में समझें तो त्वचा की एलर्जी तब होती है जब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली किसी बाहरी एजेंट के खिलाफ प्रतिक्रिया करती है।

स्किन एलर्जी के कारण-

स्किन एलर्जी दरअसल किसी विशेष चीज़ के प्रति त्वचा की संवेदनशीलता पर होने वाला प्रभाव है। आसान शब्दों में कहें तो किसी विशेष चीज़ के प्रति यदि हमारी त्वचा संवेदनशील है तो ऐसे में त्वचा पर उस चीज़ के प्रभाव से दानें, मुँहासे या लाल चकत्ते निकल सकते हैं। स्किन एलर्जी के कुछ अन्य भी कारण हैं। तो आइए देखते हैं कि वे क्या हैं-

1.) परफ्यूम से ऐलर्जी

कुछ लोगों को परफ्यूम से एलर्जी होती है। ऐसे लोग जब परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाते हैं।

2.) मेटल तथा जेवरों से एलर्जी

कुछ लोगों की त्वचा धातु तथा जेवरों के प्रति संवेदनशील होती है। ऐसे लोग यदि धातु से बनी कोई जेवर पहनते हैं तो उन्हें त्वचा पर काफ़ी खुजली हो सकती है। गर्मियों में यह जेवर जब पसीने के साथ संपर्क में आते हैं तो ऐसे में त्वचा पर एलर्जी हो जाती है।

3.) सिंथेटिक कपड़ों से

कुछ लोगों को सिंथेटिक कपड़ों से भी एलर्जी होती है। कुछ लोगों को जॉर्जट के कपड़े पहनने पर भी काफ़ी परेशानी उठाना पड़ता है। त्वचा सिंथेटिक कपड़ों की प्रति भी संवेदनशीलता दिखाती है। ऐसे में भी एलर्जी हो जाती है।

4.) कॉस्मेटिक से एलर्जी

विभिन्न प्रकार के सौंदर्य उत्पाद जैसे फ़ाउंडेशन, काजल या मस्कारा से भी लोगों को एलर्जी हो सकती है।

5.) एंटीसेप्टिक से एलर्जी

वैक्सीन को सुरक्षित रखने वाले एंटीसेप्टिक थिमेरोसॉल से भी स्किन एलर्जी हो सकती है।

6.) जानवरों की खाल से

कुछ लोगों को जानवरों के फ़र या खाल से भी एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को कुत्ता, बिल्ली इत्यादि को छूने से त्वचा पर जलन या खुजली होती है।

इसके अलावा एलर्जी के कुछ अन्य सामान्य कारणों में से खाद्य पदार्थ, साबुन, इत्र, हेयरडाई, साबुन, नेल पेंट, सनस्क्रीन इत्यादि भी शामिल हैं जिनसे लोगों को त्वचा की एलर्जी की समस्या हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info